महोबा, मार्च 28 -- महोबा, संवाददाता। मिशन शक्ति पांच के तहत शहर में स्कूली रैली निकालकर महिलाओं की मदद के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई। स्कूटी रैली में शामिल महिला पुलिस कर्मचारियों के द्वारा टोल फ्री नंबर आदि की जानकारी दी जा रही थी। शनिवार को मिशन शक्ति के तहत एक स्कूटी रैली निकाली गई। मुख्यालय कोतवाली से शुरु रैली को सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी रैली को रवाना कराया। रैली कोतवाली से तहसील तिराहा, चूड़ी वाली गली, बस स्टैंड, आल्हा चौक,ऊदल चौक से सुभाष चौक जाकर पूर्ण हुई। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की उनकी सुरक्षा, सम्मन एवं अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। रैली में यूपी 112 के वाहन भी शामिल रह...