लखनऊ, अप्रैल 11 -- सड़क सुरक्षा के प्रति लोग जागरूक करने के मकसद से शनिवार को इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की ओर से स्कूटी रैली निकाली गई। रैली में 11 क्लब के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व के महत्व के बारे में जागरूक किया। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। रैली मरीन ड्राइव से शुरू होकर 1090 चौराहा होते हुए शिरोज कैफे पर जाकर समाप्त हुई। स्कूटी रैली के साथ-साथ लोगों को हेलमेट बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर विभा सिंह ने...