शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जागरूकता स्कूटी रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पुलिस ने शहर में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। रैली का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन से एसपी राजेश द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान अपर एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों समेत विभिन्न क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल रहे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंच सके। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 की जानकारी दी। साथ ही उन्हें अ...