वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी। शासन की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबंद्ध महाविद्यालयों की 75 छात्राओं को चिह्नित किया गया है। इनमें 55 छात्राओं का पंजीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 20 छात्राओं से संपर्क ही नहीं हो पा रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शेष 20 छात्राओं और महाविद्यालयों के प्राचार्यों से तत्काल वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- स्नातक में जिनका नामांकन ग्रांटेड नहीं हुआ है, कल तक समर्थ सेल को भेजें सूची

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...