प्रयागराज, नवम्बर 25 -- प्रयागराज। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' में प्रदेश के 16 जिलों के डीएम रुचि नहीं ले रहे। आधार सत्यापित 25561 लाभार्थियों का डेटा संबंधित जिले के डीएम को अनुमोदित/प्रमाणित करना है। हालांकि 23 नवंबर तक की रिपोर्ट के मुताबिक 59 जिलों के डीएम ने 9935 लाभर्थियों का डेटा तो सत्यापित कर दिया है लेकिन 16 जिलों के कलेक्टर ने अब तक सत्यापन की प्रक्रिया ही शुरू नहीं की है। इनमें अयोध्या, बलिया, बरेली, बिजनौर, गोंडा, हरदोई, जालौन, जौनपुर, कानपुर नगर, मऊ, पीलीभीत, संभल, संत कबीर नगर, सीतापुर, सुल्तानपुर और वाराणसी शामिल हैं। वहीं रायबरेली के डीएम ने एक और शामली-श्रावस्ती के डीएम ने केवल तीन-तीन लाभार्थियों का डेटा अनुमोदित/प्रमाणित किया है। शासन के विशेष सचिव सर्वेश कुमार सिंह की ओर से 23 नवंबर को...