रुडकी, मार्च 8 -- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में शनिवार देर शाम एक घर के आंगन में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी बाइक और घर में लगी एसी की आउटडोर यूनिट को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से आसपास में अफरातफरी मच गई। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में शिखा पेट्रोल पंप के पास डॉक्टर देवेश शर्मा का आवास है। शनिवार शाम घर के आंगन में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से उठती लपटों को देख परिवार के लोग घबरा गए और शोर मचाया। इससे पहले कि आग पर काबू पाया जा सके, स्कूटी के पास खड़ी बाइक ने भी आग पकड़ ली। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास में लगी एसी की आउटडोर यूनिट भी इसकी चपेट में आकर जल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों के साथ मिलकर आग बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.