जौनपुर, जून 7 -- जौनपुर, संवाददाता। थाना लाइन बाजार क्षेत्र के रामदयालगंज में शनिवार की सुबह स्कूटी में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लगने से से दो युवतियां गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदलापुर के सरोखनपुर गांव निवासी 28 वर्षीय फरीन पुत्री वसीम तथा रामदयालगंज निवासी 25 वर्षीय सीता पुत्री राजेश चौहान आपस में सहेली हैं। फरीन मुंगराबादशाहपुर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। वह छुट्टी के दौरान सहेली सीता से मिलने उसके घर आई थी। शनिवार सुबह फरीन स्कूटी से ड्यूटी के लिए जाने की तैयारी कर रही थी। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में धमाका, इंटर की तीन छात्राएं झुलसी इसी दौरान स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। घर में रखा पेट्रोल और स्कूटी में डाल रही थी, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट ...