लखनऊ, जून 26 -- गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने का आरोप लगाते हुए महिला हंगामा करने लगी। पीड़िता का आरोप है कि उसने पंप के मैनेजर से शिकायत की तो वह गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। बीच-बचाव करने आए लोगों पर पंप के कर्मचारियों ने हमला कर दिया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गोमतीनगर विस्तार निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि वह स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंची थी। आरोप है कि कर्मचारी ने उनकी स्कूटी में कम पेट्रोल डाला। जब महिला ने कर्मचारी से कहा तो वह झगड़ा करने लगा। पीड़िता ने इस बात की शिकायत पंप के मैनेजर से की तो वह शिकायत सुनने के बजाए उल्टा ही महिला से अभद्र व्यवहार करने लगे। यह देखकर वहां पर कुछ...