सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड पर बहन के साथ जा रही युवती की स्कूटी में टक्कर मारकर युवक ने उसे गिरा दिया और फिर विरोध करने पर मारपीट करते हुए अभद्रता की। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, अपहरण का केस अभद्रता की घटना गांव रसूलपुर निवासी सानिया ने दर्ज कराए मामले में बताया कि वह दो जून को अपनी बहन के साथ स्कूटी पर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में राजा निवासी आली की चुंगी मिला और उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें उसे व उसकी बहन को चोट आई। सानिया ने जब युवक की हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करने के साथ अभद्रता की। आरोप है कि युवक ने जान से मारने की भी धमकी दी। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जां...