कानपुर, जनवरी 7 -- जाजमऊ स्थित तेल मिल के पास बुधवार रात ई रिक्शे और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। स्कूटी सवार घायल हुआ तो वह ई रिक्शा चालक से भिड़ गया और गाली गलौज शुरू कर दी। इसपर ईरिक्शे में बैठी महिलाएं युवक से भिड़ गईं। इस पर युवक ने खिलौना पिस्टल निकाल कर धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक महिला की सूचना पर उसका भाई भी मौके पर पहुंच गया और बंदूक दिखा धमकाने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो वह खिलौना पिस्टल निकली। जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि तेल मिल के पास तेज रफ्तार कार के निकलने से स्कूटी की ईरिक्शे से भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। युवक के पास असली नहीं बल्कि पिस्टल के आकार में बना लाइटर है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.