लखनऊ, मार्च 22 -- सर फाइल फोटो है लखनऊ, संवाददाता।उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने बाइक सवार शोरूम मैनेजर को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।मूलरूप से इंदिरानगर निवासी अमित कुमार पांडेय (50) तेलीबाग स्थित एक निजी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में मैनेजर थे। वह वर्तमान में सुशांतगोल्फ सिटी के सरसवां में पत्नी रिंकी और एक साल की बेटी संग रहते थे। शनिवार रात करीब दस बजे शोरूम बंद कर कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी वृंदावन मार्ग पर सामने से उल्टी दिशा में आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रॉमा में डॉक्टर ने अमित को मृत घाषित कर दिया। स्कूटी सवार सिद्धार्थ शर्मा तेलीबाग निवासी को भर्ती कर लिया। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उल्टी दिशा से आ रही स्कूटी के कारण हादसा हुआ है, स्कूटी सवार का भी इलाज चल र...