गंगापार, मार्च 5 -- यमुनापार क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में करछना तहसील के एक अधिवक्ता की मौत हो गई। करछना थाना क्षेत्र के खाई मोरी के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय लक्ष्मीकांत यादव पुत्र राम कैलाश यादव निवासी प्रतापपुर चदौली, करछना के रूप में हुई है। वह करछना तहसील में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे और रोजाना तहसील आते-जाते थे। जानकारी के मुताबिक बुधवार को वह किसी काम से लोहारी गांव गए थे और वहां से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसही की ओर से आते समय खाई मोरी के पास उनकी स्कूटी की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.