अमरोहा, मार्च 29 -- नूरपुर-छजलैट मार्ग पर गांव लकड़हैट के पास शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मुरादाबाद निवासी 18 वर्षीय अनमोल की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी-बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर के बाद सड़क पर गिरे इन चारों युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं तीनों घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। जिनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे में फिलहाल पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मृतक अनमोल मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव जमनिया निवासी किसान नरेश सिंह का बेटा था। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम अनमोल पेट्रोल लेने गया था। पेट्रोल लेकर घर लौटते समय नूरपुर-छजलैट मार्ग पर गांव लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.