आजमगढ़, मार्च 3 -- शाहगढ़/जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मुरारपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह बाइक-स्कूटी की टक्कर में अधेड़ की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मुरारपुर गांव निवासी 54 वर्षीय बासदेव घर से सुबह स्कूटी में पेट्रोल लेने के लिए गांव के पास पेट्रोल पंप पर गए थे। स्कूटी में पेट्रोल भरा कर निकल रहे थे, सड़क पर पहुंचते ही बाइक ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बासदेव गंभीर रूप से घायल हो गए, बाइक सवार भी घायल हो गया। बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल बासदेव को उपचार के लिए लेकर लोग सीएचसी पर पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर द...