महाराजगंज, अप्रैल 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी क्षेत्र में एसएसबी रोड स्थित भरवलिया नदी पुल के पास बुधवार की शाम को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। मृतका के घर में मातम पसरा है और उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतका की पहचान सविता साहनी (28) पत्नी सुनील साहनी निवासी ग्राम सभा चटिया टोला लालपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सविता अपनी रिश्तेदारी में ठूठीबारी के टोला धर्मौली में मामा के लड़के की शादी में शामिल होने पहुंची थी। शादी समारोह के बाद वह स्प्लेंडर बाइक पर पीछे बैठकर अपने ससुराल गड़ौरा लौट रही थी। इसी दौरान ए...