चाईबासा, अप्रैल 2 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकेला गांव के पास स्कूटी सवार एक पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार को दोपहर लगभग 2,30 बजे की है।मृतकों में मुफस्सिल थाना अंतर्गत चेतनसिका गांव निवासी 20 वर्षीय मधुसूदन सुंडी और बरकेला गांव निवासी 20 वर्षीय जीवन सवैया के रूप में पहचान हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों एक स्कूटी पर सवार होकर मुफस्सिल थाना अंतर्गत चेतन सिका गांव से चाईबासा की ओर आ रहे थे। रास्ते में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकेला के पास एक पेड टकरा गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया । जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस सदरअस्पताल लाई और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पोस्टमार्टम ह...