स्कूटी पलटी, आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, बेटा-बहन घायल
आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमा गांव के पास मंगलवार की शाम हुई दुर्घटना में स्कूटी सवार आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और बहन घायल हो गए। दुर्घटना के ममय वह अपने बेटे को लेकर विद्यालय से घर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गुड़िया पत्नी पिंटू कुमार गांव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर तैनात थी। उसका बेटा 12 वर्षीय अयांश जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में कक्षा छह का छात्र है। अयांश इन दिनों बीमार है। मंगलवार को उसके विद्यालय से तबियत ठीक न होने को लेकर फोन आया था। जिसके बाद आंगनबाड़ी सहायिका अपनी बहन 30 वर्षीय आरजू पत्नी गौतम निवासी सिंहपुर थाना मेंहनगर के साथ बेटे के स्कूल पहुंची। तीनों स्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.