रायपुर, जुलाई 16 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब स्कूटी पर सवार पांच लोग रायपुर में अपने मामा के घर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 28 वर्षीय अमृता निर्मलकर स्कूटी चला रही थीं। इसी दौरान उनकी स्कूटी हाईवे पर ऑक्सीजन सिलेंडर लदे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई।4 और 7 साल की बेटियों की मौके पर मौत हादसा इतना भीषण था कि अमृता निर्मलकर, उनकी 26 वर्षीय छोटी बहन लक्ष्मी निर्मलकर और दोनों की 4 और 7 साल की बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अमृता का 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए र...