बरेली, मई 28 -- बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी चलाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि स्कूटी सवार युवक ने गुस्से में चाकू निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। नकटिया निवासी मुकेश कुमार यादव का कहना है कि बुधवार रात करीब दस बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आदर्श कॉलोनी स्थित पवन फास्ट फूड के पास चाऊमीन खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी से पहुंचे आकाश शर्मा उर्फ मेंटल की लापरवाही के चलते उनका बेटा दुर्घटना से बाल-बाल बच गया। इस पर उन्होंने आकाश से स्कूटी धीरे चलाने की बात कही थी। इस पर आरोपी भड़क गया और स्कूटी की डिक्की से चाकू निकालकर उन पर कई वार कर दिए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचा...