नोएडा, दिसम्बर 8 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर खराब स्कूटी ठीक करने जा रहे दो दोस्तों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक रबूपुरा क्षेत्र के निलौनी गांव निवासी सोनू चार और दोपहिया वाहनों को ठीक करने का काम करता है। उसके पास रविवार को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर उसकी स्कूटी खराब हो गई है। सोनू अपने साथी आसिफ के साथ कार में सवार होकर स्कूटी ठीक करने पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच तीन-चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और बुरी तरह मारपीट की। उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और धमकी दी कि उनके क्षेत्र में आकर मैकेनिक का काम किया तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ि...