स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दादा-दादी और पोते की मौत
हरिद्वार, जून 24 -- कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे स्कूटी जा टकराई। हादसे में दादा-दादी और उनके छह वर्षीय पोते की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक छा गया। आर्यनगर उर्फ गाजीवाली निवासी वीर सिंह (52) अपनी पत्नी मंजू देवी (50) और छह वर्षीय पोते शिवा सिंह के साथ मंगलवार देर रात दुकान से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कांगड़ी फ्लाईओवर पर उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से जा टकराई। यह भी पढ़ें- स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दादा-दादी और पोते की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और तीनों गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.