रिषिकेष, जून 27 -- ऋषिकेश। मीरानगर से दो दिन पहले स्कूटी चोरी के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर पुलिस ने स्कूटी भी बरामद कर ली है। आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि धीरेंद्र ममगाईं ने 25 जून को घर के बाहर से स्कूटी चोरी होने की शिकायत की थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज पहचान के प्रयास जारी थे, जिसमें शिनाख्त आयुष क्षेत्री निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश के रूप में होने पर आरोपी को शनिवार को कृष्णानगर तिराहे से पकड़ा गया। आरोपी चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में निकला था। बताया कि पूर्व में आरोपी आयुष के खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- स्कूटी चोरी में आरोपी दबोचा यह भी पढ़ें- मीरानगर में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...