कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी रिंकू पुत्र पितईलाल ने बताया कि 26 फरवरी को वह खरीदारी करने करारी बाजार गया था। बाजार से चोरों ने उसकी बाइक पार कर दी थी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने दावा किया है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...