सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। भासर पिकेट क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर में रविवार की दोपहर एक युवक को स्कूटी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजीतपुर निवासी कमलेश चौधरी के पुत्र पंकज कुमार चौधरी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में भासर पिकेट प्रभारी रविकांत कुमार ने बताया कि आरोपी स्कूटी चोरी करने के इरादे से एक मकान परिसर में घुस गया था। बताया गया कि वह परिसर में खड़ी स्कूटी का लॉक और हैंडल तोड़ने का प्रयास कर रहा था। यह भी पढ़ें- स्कूटी चोरी करते युवक धराया, पुलिस के हवाले इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।...