बरेली, मार्च 31 -- बरेली बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली के नहर की पुलिया पर बाइक व स्कूटी में टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल व बाइक चालक के हल्की-फुल्की चोटें आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। जहां स्कूटी चालक की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे बरेली बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली नहर पुलिया पर बाइक सवार ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार व स्कूटी सवार ओमेंद्र कुमार ग्राम खरदाह निवासी की आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों घायल हो गए। इनमें से स्कूटी चालक ओमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। जहां अस्पताल में स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार 30 वर्षीय की मौत हो गयी है। मृतक कस्बा भुता में रेडीमेड कपड़े की दु...