बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला चांदपुर में शनिवार शाम स्कूटी खड़ी करने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोस के ही कुछ दबंगों ने एक युवक और उसके परिवार पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​नगर कोतवाली में पीड़ित जीशान अब्बासी पुत्र शमीम ने तहरीर देकर बताया कि 24 अप्रैल की शाम वह चक्की से आटा पिसवाकर अपनी स्कूटी से घर लौटा था। वह घर के सामने गली में स्कूटी खड़ी कर आटा उतार रहा था, तभी मोहल्ले का ही शौकीन पुत्र शकील बाइक से वहां आया। आरोप है कि शौकीन ने गली में स्कूटी खड़ी होने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब जीशान ने इसका विरोध किया, तो शौकीन के साथ मोहसिन, सैफली उर्फ शारुख अपने घर से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर निकल आए और जान से ...