मैनपुरी, मार्च 1 -- कोतवाली क्षेत्र के तांगा स्टैंड के निकट स्थित एक दुकान पर स्कूटी खड़ी की तो मिष्ठान दुकानदार ने युवती को स्कूटी हटाने के लिए कह दिया। युवती ने स्कूटी हटाने की बात सुनी तो वह दुकानदार से बहस करने लगी और कुछ ही देर में ईंट उठाकर काउंटर पर मार दी और स्कूटी लेकर चली गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। शहर के तांगा स्टैंड के निकट एक मिठाई की दुकान के सामने युवती ने स्कूटी खड़ी कर दी। दुकानदार ने त्योहार होने की बात कह कर स्कूटी दुकान के सामने से हटाने के लिए कह दिया। इससे युवती नाराज हो गई और दुकानदार से बहस करने लगी। बहस के दौरान युवती को गुस्सा आ गया और उसने पास में ही पड़ी ईंट उठाई और काउंटर पर मार दी। जिससे काउंटर का शीशा चकनाचूर हो गया। इसके बाद युवती ने स्कूटी स्टार्ट की और भाग निकली। इस पूरे घटनाक्रम का मौके पर मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.