हापुड़, अप्रैल 9 -- थाना हापुड़ देहात देहात क्षेत्र में पुरानी गढ़ चुंगी रेलवे फाटक के पास स्थित एक अस्पताल की पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने के विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बचाव करने आईं युवक की मां के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता कर मारपीट कर दी। गढ़ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले चार दिनों से उनकी सास गढ़ चुंगी स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनका पुत्र स्कूटी पर सवार होकर उनका खाना लेकर अस्पताल आया था। इस दौरान उनके पुत्र ने पार्किंग में स्कूटी खड़ी कर दी। इसके बाद उनके पुत्र की किसी बात पर पार्किंग ठेकेदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि ठेकेदार ने करीब 14 युवकों को मौके पर बुलाकर उनके पुत्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। ...