मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी पिता-पुत्र ने महिला के साथ गाली गलौच और अभद्रता की। उसके ऊपर अश्लील कमेंट किए। पीड़िता के पति ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस के चंद्रनगर निवासी महिला ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका एक मकान नया मुरादाबाद सेक्टर 13डी में है। महिला के अनुसार बीते 15 ताखीर को शाम करीब पांच बजे वह नया मुरादाबाद में अपने मकान पर गई थी। अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की और पति अंदर चले गए थे। आरोप लगाया कि उसी समय पड़ोसी सुरेश त्यागी और उनका बेटा अतुल त्यागी घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर गाली गलौज करने लगे। अतुल त्यागी ने घर से उतरकर उसकी स...