मेरठ, मार्च 23 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र न्यू आर्यन नगर में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक दंपति के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, अनंत निवासी न्यू आर्यन नगर ने बताया कि घटना उस समय हुई जब उनकी मां अनिता घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले बदलू और गोलू ने गाली-गलौज कर दी। अनिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने धक्का-मुक्की करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर उनके पिता मूलचंद पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। इस दौरान उसकी मां और पिता को चोट आई है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.