कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के सकरापुर इलाके में सोमवार दोपहर स्कूटी सवार युवती को सामने से आ तेज रफ्तार मौरंग से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे बम्बा में पलट गए और युवती ट्रॉली के नीचे दब गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली हटवा युवती को बाहर निकलवाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक मौके से भाग निकला। चकेरी थाना क्षेत्र के दहेली सुजानपुर निवासी कन्हैयालाल की 19 वर्षीय बेटी नन्हीं एक निजी अस्पताल में नर्सिंग का कार्य करती थी। सोमवार को स्कूटी से किसी निजी कार्य से नगवा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के पास से गुजर रही थी। जैसे ही वह सकरापुर बंबा के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही मौरंग लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी आमने-सामने जोरदार भ...