स्कूटी को टक्कर मार ऑटो पलटा, आठ घायल
कानपुर, मई 22 -- सरसौल। महाराजपुर के पुरवामीर में स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ऑटो पलट गया। ऑटो चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। महाराजपुर के पुरवामीर स्थित एमजीए कालेज में एसएससी जीडी की परीक्षा थी। शुक्रवार दोपहर रामादेवी से परीक्षार्थी ऑटो में बैठकर परीक्षा देने जा रहे थे। केंद्र के सामने स्कूटी में टक्कर मारकर आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। स्कूटी सवार छात्र कल्याणपुर निवासी रमन व काजल और ऑटो में बैठे जालौन के सुमित, औरैया के राज, कीर्ति तिवारी, आदित्य, सत्यम व ऑटो चालक महाराजपुर के कुलगांव निवासी चालक राहुल घायल हो गए। सभी को पुलिस ने अपने वाहन से सीएचसी सरसौल भिजवाया। आरोप है एम्बुलेंस सूचना के बावजूद आधे घंटे तक नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने घर चले गए। घायल परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.