विकासनगर, अप्रैल 22 -- विगत 31 मार्च को स्कूटी सवार को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई थी। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि 31 मार्चको रोहन खन्ना पुत्र चमन खन्ना स्कूटी से जीवनगढ़ से विकासनग आ रहा था। रात को एक बजे गत्ता फैक्ट्री के पास उसकी स्कूटी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रोहन की मौके पर ही मौत हो गई। रोहन के चाचा कन्हैया खन्ना की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...