रुद्रपुर, फरवरी 5 -- सितारगंज। स्कूटी को टक्कर मारने के आरोप में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इरशाद अहमद पुत्र स्व निसार अहमद निवासी ग्राम कठंगरी ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि तीन फरवरी की दोपहर में कठंगरी मोड़ के पास कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनके 28 वर्षीय पुत्र काजिम मलिक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि उवैश पुत्र अकबर खां निवासी नयागांव व शोएब पुत्र अख्तर खां उर्फ गुड्डू उर्फ छोटे निवासी नया गांव घायल हुए। एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.