मिर्जापुर, मार्च 6 -- ड्रमंडगंज, मिर्जापुर । क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में गुरुवार की शाम आठ बजे दुकान पर सामान लेने जा रहे किसान को स्कूटी सवार ने पीछे से धक्का मार दिया। गंभीर रूप घायल किसान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बंजारी कलां गांव निवासी 58 वर्षीय पन्नालाल धरकार शाम को दुकान पर सामान लेने जा रहा था l रिश्तेदारी में आए मध्यप्रदेश के सीधी जिला निवासी नशे में धुत स्कूटी चालक राम प्रताप ने पीछे से धक्का मार दिया। स्कूटी के धक्के से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए किसान को आनन-फानन में संजय सिंह अपने निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया l प्रयागराज के स्वरूप रानी चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में दुर्जनीपुर गांव में किसान ...