स्कूटी की साइड लगने के विवाद में युवक पर बोला तलवार से हमला
बागपत, जून 2 -- बागपत। शहर के मोहल्ला मल्लाहान में सोमवार दोपहर स्कूटी की साइड लगने पर युवक और उसके चचेरे भाई पर तलवार से हमला बोला गया, जिसमें वे दोनों घायल हो गए। जिनमें से एक युवक गर्दन में तलवार लगने से गंभीर रूप में घायल हो गया। हमले की यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मल्लाहान मोहल्ला निवासी खालिक बेग ने बताया कि उसका बेटा सादिक और भतीजा ओवेस सोमवार को स्कूटी लेकर जा रहे थे। रास्ते में भीड़ होने की वजह से मुश्तकीम निवासी केतीपुरा मोहल्ला को साइड लग गई। इस पर मुश्तकीम ने सादिक और ओवेस की पिटाई कर घायल कर दिया। तभी अन्य लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराकर उन्हे घर भेज दिया। आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद मुश्तकीम दो तलवार लेकर उनके घर के बाहर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.