कन्नौज, मार्च 10 -- कन्नौज,संवाददाता। कोल्ड स्टोर मालिक की स्कूटी की डिग्गी से चोरों ने पांच लाख की नगदी पार कर दी। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर दिन दहाड़े तहसील परिसर में हुई चोरी की वारदात से इलाके में हड़कम्प मच गया। पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुये जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी क्षेत्र के गांव मोचीपुर निवासी अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र अरुण कुमार पाण्डेय ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि मंगलवार की दोपहर वह स्कूटी पर सवार होकर सरायमीरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक गया था। जहां उसने पांच लाख रुपये निकाले और नोटों से भरा बैग स्कूटी की डिग्गी में रख कर वह सदर तहसील गया। जहां उसने परिसर में स्कूटी खड़ी कर दी और वकील से बात करने लगा। इसी बीच चोरों ने स्कूटी की डिग्गी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.