स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए ढाई लाख, ग्रामीणों ने आरोपी पकड़ा
संभल, जून 1 -- असमोली थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आटा व्यापारी की स्कूटी की डिग्गी से दिनदहाड़े ढाई लाख रुपये निकालकर एक युवक फरार होने लगा। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और व्यापारी के बेटे की सूझबूझ के चलते आरोपी ज्यादा दूर नहीं जा सका और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के पाकबड़ा निवासी एमबी ट्रेडर्स आटा कंपनी के संचालक क्षेत्र में आटे की सप्लाई का कार्य करते हैं। रविवार को कंपनी मालिक का बेटा मोहम्मद दानिश विभिन्न दुकानों से कलेक्शन कर रहा था। शाम करीब पांच बजे वह असमोली क्षेत्र और शहबाजपुर कलां से कलेक्शन करने के बाद गांव मंसूरपुर अड्डे पर एक दुकान से रुपये लेने पहुंचा। बताया जाता है कि इसी दौरान पहले से पीछा कर रहा एक युवक मौका पाकर स्कूटी की डिग्गी में रखी करीब ढाई लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.