बिहारशरीफ, जून 4 -- स्कूटी की डिक्की से 15 बोतल शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार फोटो 04 शेखपुरा 01 - स्कूटी से शराब गुरुवार को बरामद करती उत्पाद विभाग की टीम। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने जखराज स्थान हुसैनाबाद रोड में घात लगाकर स्कूटी से शराब पहुंचाने जा रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 750 एमएल की 15 बोतल शराब बरामद की गयी है। छापेमारी का नेतृत्त्व कर रहे उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक नवादा जिला के कौआकोल थाना के पाली गांव निवासी अनिल सिंह का पुत्र अखिलेश सिंह है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पर चुलाई शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार विभाग को पक्की सूचना मिली थी कि स्कूटी से शराब की डिलीवरी होने वाली है। जाल बिछाकर शराब की बरामदगी की गई है। उन्होंने...