मुजफ्फरपुर, जून 25 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। दाउदपुर गांव के भरत चौक के पास गुरुवार को स्कूटी की ठोकर से साइकिल सवार दो छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से ठेंगपुर निवासी हरिराम के 15 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार और मोहजमा निवासी श्रवण कुमार के 14 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम कुमार को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। हादसे के बाद स्कूटी छोड़कर युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी जब्त कर ली। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त एक ही साइकिल से जाफरपुर स्थित कोचिंग जा रहे थे। भरत चौक के पास स्कूटी सवार ने साइकिल में ठोकर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...