इटावा औरैया, जून 28 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आजाद नगर रोड पर सुबह टहलने निकले एक वृद्ध को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध के दोनों पैरों में फ्रैक्चर और कमर में गंभीर चोटें आईं। घटना के करीब दो माह बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आजाद नगर टीला निवासी नाजिम खान ने बताया कि 29 अप्रैल की सुबह वह अपने 63 वर्षीय पिता अकील खान के साथ टहल रहे थे। आजाद नगर पानी की टंकी के पास एक स्कूटी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अकील खान का पहले जिला अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...