इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- इटावा। शहर के मोहल्ला पोस्तीखाना निवासी इकबाल अहमद गुरुवार शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। आलमपुरा चौराहा पार करते समय सामने से आ रही एक स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इकबाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। इकबाल अहमद एक न्यूज वेब पोर्टल के लिए काम करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.