स्कूटी की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
फरीदाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों घुटनों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। घटना के संबंध में पीड़ित के चचेरे भाई ने थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोट गांव निवासी सुमित पाल ने सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर बताया कि 17 जून की रात करीब पौने नौ बजे वह चचेरे भाई बिजेंद्र कुमार के साथ सिहानी चुंगी स्थित सूरजपाल ट्रांसपोर्ट सर्विस कार्यालय बंद कर घर लौट रहे थे। दोनों कार्यालय से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि तभी स्कूटी का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और बिजेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.