स्कूटी की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल
बांदा, मई 20 -- बांदा। घर से टहलने निकले दंपति को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के डिग्गी चौराहा निवासी 54 वर्षीय जावेद हुसैन पुत्र साकिर हुसैन मंगलवार की रात अपनी 50 वर्षीय पत्नी सलमा के साथ ओवर ब्रिज पुल पर घूम रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने दोनों को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो दोनों को ई रिक्शा में लाद कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद जावेद को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.