लोहरदगा, फरवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के बीएस कॉलेज के समीप तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रंची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सोबरन टोली निवासी सुबोन एक्का के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार बीएस कॉलेज के समीप चाय पीने के लिए निकले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.