रांची, अप्रैल 6 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी सड़क पर लुपुंग चरका पखना के समीप रविवार रात करीब आठ बजे स्कूटी की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुपुंगजरा निवासी 56 वर्षीय जयराम महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि जयराम महतो मोबाइल पर बात करते हुए गोंदलीपोखर से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के दूसरी ओर से किसी ने उन्हें आवाज दी। हड़बड़ी में सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार एसएसबी जवान भी गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर एसएसबी मुख्यालय से वाहन की व्यवस्था कर गंभीर रूप से घायल जयराम महतो को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। अनगड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.