बागपत, मार्च 25 -- बड़ौत। नगर के दिल्ली रोड पर सीओ आफिस के पास कार से स्कूटी की टक्कर होने पर कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर की शताब्दी नगर कालोनी की रहने वाली आशु ने बताया कि वह अपने बेटे शुभम के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार जा रही थी। दिल्ली रोड पर सीओ आफिस के पास एक कार उनकी बाइक से टक्करा गई। इस पर कार सवार युवकों ने उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी,जिसमें मां-बेटा घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.