सिमडेगा, मई 10 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के बोलबा रोड स्थित करुणा पेट्रोल पंप के समीप स्कूटी और बाईक के बीच टक्कर हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि शिक्षक डेविड बडिंग एक अन्य शिक्षिका के साथ कर्रामुंडा से अपने घर घुटबहार लौट रहे थे। इसी दौरान करुणा पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से उनकी बाईक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों पर सवार मुरेल बिलुंग, अभिषेक डांग सहित कुल चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज गया।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...