बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर। क्षेत्र के रावली मार्ग पर स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चांदपुर निवासी जगदीश (45) पुत्र पुरान सिंह अपनी पत्नी किरण (40) और सास सीता (70) के साथ स्कूटी से दवाई दिलाने बिजनौर आ रहे थे। गांव बडकले के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी चोटिल हो गए।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक सवार युवक शराब के नशे में थे जिसके कारण यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.