मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के बसारतपुर गांव के पास सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि स्कूटी सवार दो महिलाओं को मामूली चोट आई। चुनार पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में भर्ती कराया है। घायल पड़री थाना क्षेत्र के सुजवार गांव निवासी 25 वर्षीय साहिल है। जो राजमिस्त्री का कार्य करता है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद स्कूटी सवार महिलाएं घटना स्थल से अपने घर चली गई। यह भी पढ़ें- बाइक व टोटो की टक्कर में बाइक सवार गंभीर, रेफर यह भी पढ़ें- अलग -अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल, दो की हालत नाजुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...